देश

Today Earthquake: मध्य प्रदेश में हिली धरती, सिंगरौली में आया भूकंप, इस महीने दूसरा झटका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2023, 04:54 PM IST

Today Earthquake: एमपी के सिंगरौली के साथ-साथ इस भूकंप के झटके बैढ़न, देवसर, माडा, चितरंगी समेत कई जगहों पर महसूस किए गए। भूकंप के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।​​​

Image

सिंगरौली में भूकंप

Photo : Twitter

Today Earthquake: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप आया है। भूकंप के कारण सिंगरौली की धरती इस महीने में दूसरी बार हिली है। सिंगरौली में भूकंप के झटके बाद लोग डर गए और घरों से बाहर निकल गए।

कितनी थी तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सिंगरौली में आए भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। जो 31 दिसंबर 2023 यानि कि रविवार को 2 बजकर 33 मिनट पर आया। इससे पहले 26 दिसंबर को भी सिगरौली में भूकंप आया था। 26 दिसबंर को भूकंप की तीव्रता 3.3 थी।

जान माल की नुकसान नहीं

राहत की बात रही की इस भूकंप में झटके की तीव्रता कम थी, जिसके कारण जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि एक सप्ताह के अंदर दो झटके लगने से लोग के बीच दहशत का माहौल है।

यहां भी लगे झटके

एमपी के सिंगरौली के साथ-साथ इस भूकंप के झटके बैढ़न, देवसर, माडा, चितरंगी समेत कई जगहों पर महसूस किए गए। भूकंप के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।

इंडोनेशिया में भी भूकंप

इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ में रविवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन गंभीर क्षति या हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि 6.5 तीव्रता का भूकंप पापुआ प्रांत की राजधानी जयापुरा के उपजिला अबेपुरा से 162 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें