देश

तो ये इंतजाम कर बैठे थे ममता दीदी के 'सिपाही?' TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ इलाके में पुलिस की छापेमारी से राजनीतिक विवाद गहरा गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े स्थानीय नेता सलाउद्दीन सरदार के कार्यालय पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 18 धारदार हथियार बरामद किए। यह छापा नारायणपुर स्थित पार्टी ऑफिस में पड़ा। घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Image

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी नेता के ऑफिस से मिले धारदार हथियार। ANI

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ में टीएमसी कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। टीएमसी नेता के ऑफिस से कई धारदार हथियार बरामद हुए हैं। सलाउद्दीन सरदार के ऑफिस से यह हथियार मिले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणपुर स्थित स्थानीय नेता सलाउद्दीन सरदार के पार्टी कार्यालय से। जानकारी के मुताबिक, 18 धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल और गरम हो गया।

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों में भीषण हिंसा भड़क उठी है। चुनाव परिणामों के बाद भड़की इस हिंसा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है और राजनीतिक कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है।

सुरक्षा बलों पर हमला

उत्तर 24 परगना जिले के नैजाट इलाके में हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई। इस हमले में नैजाट थाने के प्रभारी (IC) भरत प्रसून कर और एक कांस्टेबल को गोली लगी है। कुल मिलाकर तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालय में आगजनी की घटना सामने आई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बावजूद हिंसा का सिलसिला नहीं थम रहा है, जबकि टीएमसी ने भाजपा समर्थकों पर अपने कार्यालयों और दुकानों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

हिंसा को लेकर चुनाव आयोग ने जताई चिंता

हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 'जीरो टॉलरेंस' (कतई बर्दाश्त नहीं करने) की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और केंद्रीय बलों को तत्काल कार्रवाई करने और समन्वय बनाए रखने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को निर्देश दिया कि वे राज्य में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा की किसी भी घटना को लेकर कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति अपनाएं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें