देश

सिलक्यारा टनल हादसे पर बोले CM धामी- 'आपदा में नहीं ढूंढना चाहिए अवसर', दुर्घटना की हुई थी आलोचना

Times now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल हादसे पर हुई आलोचना पर कहा कि इस हादसे में हमने 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हमारे यहां आपदाएं भी बहुत आती हैं। उन्होंने कहा कि आपदा में अवसर नहीं ढूंढना चाहिए।

Image

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Times now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कंस्लटिंग एडिटर सुशांत सिन्हा सिलक्यारा टनल हादसे पर हुई उनकी आलोचना पर बात की। जिसमी सीएम धामी ने कहा कि आपदा में अवसर नहीं ढूंढना चाहिए। इस टनल हादसे में हमने 41 लोगों को जान बचाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

सिलक्यारा टनल हादसे पर शोध कर रहे लोग - धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "उत्तराखंड में आपदाएं भी बहुत आती हैं। फरवरी महीने में माड़ा में बड़ा हिमस्खलन हो गया। आपदा से पुल, सड़कें ध्वस्त हो जाती हैं। सिलक्यारा टनल हादसे पर बहुत सारे लोग शोध कर रहे हैं कि ये राहत और बचाव कार्य कैसे संभव हुआ। आपदा में अवसर में नहीं ढूंढना चाहिए। सिलक्यारा टनल से हमने 41 लोगों को सुरक्षित निकाला। पीएम मोदी एक दिन में कई बार बचाव कार्य की जानकारी लेते थे।"

चारधाम यात्रा में रील नहीं बनाने पर क्या बोले CM धामी

सीएम धामी ने चारधाम की यात्रा में लोगों से रील नहीं बनाने के सवाल पर कहा "यात्रा के कुछ नियम होने चाहिए। हमारे पूर्वजों के समय से कुछ नियम बने हुए हैं। यह यात्रा धर्म के लिए है। यह हमारा तीर्थाटन है। तीर्थाटन और पर्यटन दोनों अलग-अलग चीजें हैं। हमने लोगों की सुरक्षा, व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसा कहा है।" इसके अलावा सीएम धामी ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए बताया कि अब कोई अपराध करने के बाद यहां आकर छिप नहीं सकता। उत्तराखंड में अब कानून का राज है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article