देश

TIMES NOW नवभारत ने डिबेट शो 'गर्जना' किया लॉन्च, रुबिका लियाकत करेंगी होस्ट

टाइम्स नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने अपने Early Prime Time प्रोग्रामिंग को और सशक्त करते हुए एक नया डिबेट शो 'गर्जना' (Garjana) लॉन्च किया है।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत का नया डिबेट शो 'गर्जना' लॉन्च

Photo : Times Now Digital

टाइम्स नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत (TIMES NOW Navbharat) ने अपने Early Prime Time प्रोग्रामिंग को और सशक्त करते हुए एक नया डिबेट शो 'गर्जना' (Garjana) लॉन्च किया है। यह हाई-इम्पैक्ट, ओपिनियन-ड्रिवन डिबेट शो 10 अगस्त, 2026 से सोमवार से लेकर शुक्रवार तक शाम 6 बजे प्रसारित होगा।

'गर्जना' को देश की जानी-मानी और प्रभावशाली न्यूज एंकर 'रुबिका लियाकत' होस्ट करेंगी। इस शो में राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों, समसामयिक घटनाक्रम और देश से जुड़े अहम विषयों पर 'तीखे विश्लेषण, बेबाक सवाल और जोरदार बहस' देखने को मिलेगी।

रुबिका लियाकत अपनी बेबाक संपादकीय शैली और गंभीर मुद्दों पर प्रभावी संवाद के लिए जानी जाती हैं। टेलीविजन पत्रकारिता और न्यूज एंकरिंग में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई अहम राजनीतिक और राष्ट्रीय घटनाक्रमों को कवर किया है। उन्होंने देश के प्रमुख राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के साथ अहम इंटरव्यू और हाई-प्रोफाइल चर्चाओं का नेतृत्व भी किया है।

'गर्जना' के जरिए रुबिका अपने अनुभव और संपादकीय विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए ''शोर से अलग मुद्दों की वास्तविक तस्वीर, संदर्भ और स्पष्ट नजरिया'' दर्शकों के सामने रखने की कोशिश करेंगी।

शाम 6 बजे गूंजेगी 'गर्जना'

TIMES NOW नवभारत का लक्ष्य 'गर्जना' के जरिए 'शाम 6 बजे के स्लॉट को Early Prime Time के एक मजबूत डेस्टिनेशन' के रूप में स्थापित करना है। चैनल का मानना है कि यह शो दर्शकों को शाम की न्यूज साइकल की शुरुआत में ही एक मजबूत डिबेट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।

'गर्जना' का लॉन्च TIMES NOW नवभारत की प्रोग्रामिंग को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। अनुभवी न्यूज एंकर, मजबूत संपादकीय दृष्टिकोण और देश की राष्ट्रीय चर्चा को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर फोकस के साथ यह शो ''शाम का पहला बड़ा डिबेट डेस्टिनेशन'' बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

'गर्जना' का प्रसारण 10 अगस्त, 2026 से सोमवार से शुक्रवार शाम 6 बजे TIMES NOW नवभारत पर होगा।

टाइम्स नेटवर्क

टाइम्स नेटवर्क एक प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क है, जो भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह 'द टाइम्स ग्रुप' (The Times Group) का हिस्सा है। टाइम्स नेटवर्क भारत के शहरी और समृद्ध दर्शकों के बीच प्रभावशाली कंटेंट पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नेटवर्क की देश में 20 करोड़ दर्शकों तक सीधी पहुंच है और यह दुनिया के 100 से अधिक देशों में उपलब्ध हैं।

इसमें Times Now, ET Now, Mirror Now, Times Now Navbharat, ET Now Swadesh सहित शीर्ष अंग्रेजी और हिंदी समाचार चैनल शामिल हैं। हॉलीवुड चैनल: Movies Now, MN+, Romedy Now, MNX; बॉलीवुड चैनल: Zoom; रणनीतिक कंटेंट थिंक टैंक - Times Influence और कंटेंट इंजन - Zoom Studios।

डिजिटल क्षेत्र में भी नेटवर्क की मजबूत उपस्थिति है। इंटरनेट उपभोक्ताओं की विविध प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए इसके कई लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित होते हैं, जिनमें timesnow.in, etnow.in, timesnownavbharat.in, zoomtv.com, etnowswadesh.com, digit.in, timesfoodie.com, healthandme.com, timesdrive.in और unilist.in शामिल हैं।

द टाइम्स ग्रुप

द टाइम्स ग्रुप भारत का प्रमुख मीडिया समूह है, जो टेलीविजन, डिजिटल, प्रिंट, रेडियो, आउटडोर मीडिया, इवेंट्स, Marquee IP, म्यूजिक, फिल्में, रियल एस्टेट मार्केटप्लेस, शिक्षा और निवेश समेत कई क्षेत्रों में प्रीमियम सेवाएं और ब्रांड संचालित करता है।

भारत के प्रभावशाली न्यूज और एंटरटेनमेंट कंटेंट प्रदाताओं में शामिल टाइम्स ग्रुप के प्रमुख ब्रांड्स में Times Now, ET Now, Mirror Now, Times Now Navbharat, ET Now Swadesh; Zoom, Movies Now HD; MN+; Romedy Now; MNX, Mirchi, Gaana, Times Play, Magicbricks, Junglee Pictures, Times OOH, Times Music, Junglee Music, Filmfare, Femina, Grazia, Times Influence और ET Edge शामिल हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में बेनेट यूनिवर्सिटी (Bennett University) और टाइम्सप्रो (TimesPro) क्रमशः उच्च शिक्षा और एग्जीक्यूटिव एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। समूह ने हाल ही में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते खेलों में शामिल पिकलबॉल (Pickleball) में ज्वाइंट वेंचर के जरिए वैश्विक खेल क्षेत्र में भी कदम रखा है।

टाइम्स ग्रुप की डिजिटल इकाइयां दुनिया भर के डिजिटल दर्शकों के लिए अलग-अलग ब्रांड्स के माध्यम से कंटेंट तैयार और क्यूरेट करती हैं। इनमें timesnow.in, etnow.in, timesnownavbharat.in, zoomtv.com, etnowswadesh.com, digit.in, timesfoodie.com, healthandme.com, timesdrive.in और unilist.in शामिल हैं।

मीडिया संपर्क - TIMES NETWORK

अहाना गांगुली (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - ahana.ganguly@timesgroup.com) और मंथरा कोलियेर (सीनियर एग्जीक्यूटिव – PR - manthra.koliyer@timesgroup.com)

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article