देश

Amritpal Singh Mercedes: अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज सहित तीनों गाड़ियों का चला पता, भागने में किया था इस्तेमाल; देखिए वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 09:04 PM IST

Amritpal Singh Mercedes: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब में माहौल गर्म है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में पंजाब पुलिस लगातार छापे मार रही है। अमृतपाल के कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Image

अमृतपाल सिंह की गाड़ी

Amritpal Singh Mercedes: अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज को टाइम्स नाउ नवभारत ने ढूंढ निकाला है। अमृतपाल की तीनों SUV एक साथ मिली है। वीडियो में दिख रही इसी मर्सिडीज से अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ था।

अब ये तीनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं। एक गाड़ी को पुलिस ने पीछा करते हुए टक्कर भी मारी थी, वो एंडेवर गाड़ी भी यही मौजूद है। पंजाब पुलिस अब यह पता लगा रही है इतनी लग्जरी गाडियां कहां से आई हैं? किसने इसके लिए पैसा उपलब्ध करवाया है?

पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा और एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक घर में यह तीनों गाड़ियां खड़ी मिली हैं। इसी तीनों गाड़ियों से अमृतपाल सिंह भाग रहा था, जो सीसीटीवी में भी कैद हुईं थीं।

हालांकि अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है। हालांकि उसके कई सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article