देश

Ram Temple CM Yogi Threat: सीएम योगी, राम मंदिर और STF के एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 31, 2023, 09:45 PM IST

Ram Mandir Threat to Bomb:यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है, मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

Image

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी

Ram Temple UP CM Yogi Threat to Bomb: उत्तर प्रदेश से नए साल की पूर्व संध्या पर एक खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई है, इसकी खबर सामने आने के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में है और मामले की जांच की जा रही है।

अयोध्या श्री राम मंदिर,यूपी सीएम योगी और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। वहीं ई-मेल मिलने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

इस संबंध में देवेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'आज दिनांक 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:07 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, एसटीएफ के चीफ श्री अमिताभ यश जी एवं मुझे फिर से जुबेर खान नामक व्यक्ति द्वारा जान से मारने का ईमेल प्राप्त हुआ है, इसको लेकर मैं इस खबर के साथ प्राप्त हुई ईमेल की फोटोकॉपी संलग्न करते हुए शासन और प्रशासन से सुरक्षा की विशेष जांच की मांग करता हूं'

देवेंद्र तिवारी को भी मारने की धमकी दी गई है

धमकी भरा ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया, देवेंद्र को भी मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया है वहीं एटीएस को मामले की जांच में लगाया गया है ई-मेल करने वाले ट्रेस किया जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article