देश

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 200 यात्री थे सवार, दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट

मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम की धमकी मिली। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उड़ान संख्या 6E 762 में लगभग 200 लोग सवार थे....

Image

(File photo: PTI)

Indigo Bomb Threat: मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम की धमकी मिली। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उड़ान संख्या 6E 762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों को यह धमकी अस्पष्ट लगी। इस धमकी के बाद सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई।

इंडिगो ने जारी किया बयान

वहीं, इंडिगो ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा- 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट साझा करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article