देश

मुंबई-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर में बनेंगे ये 4 स्टेशन, बदल जाएगी इन इलाकों की तस्वीर, होंगे ये फायदे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 01:55 PM IST

जापान, भारत और अन्य देशों में अपनाए गई कार्यप्रणाली और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। क्या-क्या फायदे होंगे जानिए।

Image

मुंबई-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर में बनेंगे ये 4 स्टेशन (प्रतीकात्मक)

Photo : iStock

Mumbai-Ahmedabad Rail Corridor: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (Project-SMART) कॉरिडोर का काम तेजी से हो रहा है। इस कॉरि़डोर में चार स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों और रेल मंत्रालयों ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चार स्टेशन साबरमती, सूरत, विरार और ठाणे में बनेंगे।

स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों का विकास

मंत्रालय के अनुसार, प्रोजेक्ट-स्मार्ट के तहत यात्रियों और अन्य हितधारकों की पहुंच और सुविधा बढ़ाने और उनके आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्पना की गई है। यह परियोजना हाई-स्पीड रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों की योजना, विकास और प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों, नगर निगमों और शहरी विकास प्राधिकरणों की संस्थागत क्षमता को बढ़ाएगी।

स्टेशन क्षेत्र विकास योजना होगी तैयार

MoHUA, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारें और JICA दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में प्रोजेक्ट-स्मार्ट के लिए सेमिनार और फील्ड विजिट की एक श्रृंखला आयोजित कर रहे हैं। बैठकों में विचार-विमर्श से साबरमती, सूरत, विरार और ठाणे एचएसआर स्टेशनों के लिए 'स्टेशन क्षेत्र विकास योजना' तैयार की जाएगी। इसके लिए जापान, भारत और अन्य देशों में अपनाए गई कार्यप्रणाली और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

अर्थव्यवस्था में आएगा उछाल, मिलेगा रोजगार

कुल मिलाकर Project-SMART के तहत इस रेल कॉरिडोर में ऐसे चार स्टेशन विकसित किए जाएंगे जो न सिर्फ अत्याधुनिक होंगे बल्कि यात्रियों को नया अनुभव प्रदान करेंगे। इसके तहत राज्य सरकारें, निगर निगम और शहरी विकास प्राधिकरण इन चार स्टेशनों और इसके आसपास के इलाकों में विकास की योजना तैयार करेंगे। इन स्टेशनों के बनने से न सिर्फ यात्रियों को भारी सुविधा होगी, इलाके और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी उछाल आएगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article