देश

वह समय भी आएगा जब अयोध्या में राम मंदिर को तोड़कर बनाई जाएगी मस्जिद, बोले मौलाना साजिद रशीदी

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 31, 2022, 07:11 PM IST

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने कहा कि 50 साल 100 साल बाद वह समय भी आएगा जब अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) तोड़कर मस्जिद बनाई जाएगी।

Image

अयोध्या राम मंदिर पर बोले मौलाना साजिद रशीदी

Photo : Times Now Digital

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया है कि 50-100 वर्षों के बाद मुस्लिम आबादी की अगली पीढ़ी बाबरी मस्जिद विध्वंस और उसी स्थान पर राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण के बारे में जानेगी। उन्होंने आगे सवाल किया कि उस समय अगर कोई मुस्लिम जज या मुस्लिम शासक सत्ता में आता है, तो 'क्या राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जाएगी?' उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इसे बनाया जाएगा। मौलाना ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए यह टिप्पणी की।

एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2019 में अयोध्या में विवादित स्थल पर एक ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। शीर्ष अदालत ने सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले में केंद्र को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर में एक अलग स्थान पर एक नई मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक 5 एकड़ भूखंड आवंटित करने का निर्देश दिया। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संविधान बैंच ने कहा था कि हिंदुओं का विश्वास है कि भगवान राम का जन्म ध्वस्त ढांचे में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक समारोह में भाग लिया और 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने शिलान्यास के लिए एक पट्टिका का भी अनावरण किया और 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात