देश

Golden Temple: अमृतसर में 'स्वर्ण मंदिर' को लगातार दूसरे दिन फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी

अमृतसर में श्री हरि मंदिर साहिब (Golden Temple) को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है बता दें कि सोमवार को भी इसी तरह की धमकी मिली थी जिसके चलते पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया है।

Image

अमृतसर में 'स्वर्ण मंदिर' को बम से उड़ने की मिली धमकी (फाइल फोटो:istock)

Amritsar Golden Temple Bomb Threat: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) को सोमवार को स्वर्ण मंदिर को बम से 'उड़ाने' की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने गुरुद्वारे के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ईमेल से मिली धमकी की पुष्टि करते हुए कहा कि एसजीपीसी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भुल्लर ने कहा कि पंजाब पुलिस की साइबर अपराध शाखा और अन्य जांच शाखाएं ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।

इस बीच, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। औजला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। यह केवल एक धार्मिक स्थल के लिए खतरा नहीं है - यह शांति, आस्था और मानवता पर हमला है।'

'दरबार साहिब सिर्फ सिक्खों का ही नहीं बल्कि सभी धर्मों का धार्मिक स्थान है'

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 'श्री दरबार साहिब को अगर कोई नुकसान पहुंचाने की धमकी देता है तो यह बहुत ही बुरी बात है, क्योंकि दरबार साहिब सिर्फ सिक्खों का ही नहीं बल्कि सभी धर्मों का धार्मिक स्थान है, यहां हर धर्म से जुड़े लोग आ कर नतमस्तक होते हैं और लंगर चलते हैं, कुछ लोग जिनका कोई धर्म नहीं है उनसे यह बर्दाश्त नहीं होता। यहां पर कोई डर का माहौल नहीं है आम दिनों की तरह ही संगर यहां पर नतमस्तक हो रही है। पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए। कल भी एक ईमेल आई थी। अगर पुलिस प्रशाशन और सुरक्षा एजेंसियों ने सही कारवाई की होती तो दुबारा ऐसी धमकी न आती। कुछ लोग जिनका कोई धर्म नहीं है वह पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। मैं मुख्यमंत्री और पंजाब के डीजीपी से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कारवाई की जाए। धमकी में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की बात कही गई है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article