देश

'प्रियंका से सीख लें सदन में बोलने की कला...', अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्यों कही ये बात

Parliament Special Session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बर्ताव पर सवाल खड़े किए।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Parliament Special Session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान, उन्होंने राहुल गांधी को एक हिदायत भी दी।

उन्होंने कहा कि भाषाओं में तीव्रता से भावनाएं व्यक्त नहीं होती हैं। सदन में बोलने की कला आपके बहुत सारे वरिष्ठ लोग हैं, उनसे सीख लें और अगर वरिष्ठ लोग न हों तो प्रियंका जी से ही सीख लें। अमित शाह ने कहा, ''विपक्षी महिलाओं के बिल को क्रूर बिल बताते हैं और कहते हैं कि उत्तर-दक्षिण के बीच भेदभाव कर रहे हो। इतना समझाने के बाद भी ऐसे बयान आते हैं तो मैं मानता हूं कि जानबूझकर दिया गया बयान है।''

राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

इस दौरान, अमित शाह ने राहुल गांधी के व्यवहार पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मैं टीवी पर विपक्ष के नेता का भाषण सुन रहा था। आपकी जिम्मेदारी है कि सदन की गरिमा पूरे देश और विश्व में बनी रहें, लेकिन आपकी भाषा सदन की मर्यादा तोड़ने वाली है। ये कैसी भाषा है- कायर, सरेंडर जैसे अपशब्दों का प्रयोग होता है। सदन में कोई आंख मारता है, कोई मुस्कुराकर बैठता है। सदन के रास्ते में चाय पकौड़े खाया जाता है। विपक्ष के नेता का आखिर कैसा बर्ताव है? इस भाषा को देश सुन रहा है। आपका और आपकी पार्टी दोनों का परिचय देश से हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, ''ऐसी बयानबाजी करते हैं कि सरेंडर हो गए... स्पीकर को बार-बार रोकना पड़ता है। सत्र छोड़कर विदेश चले जाते हैं। मैं इतना जरूर कहता हूं कि भाषाओं में तीव्रता से भावनाएं व्यक्त नहीं होती है। सदन में बोलने की कला प्रियंका से सीख लें।'' इस दौरान अमित शाह ने गिलहरी और ताड़का से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुआ कहा कि आप महिलाओं को आरक्षण देने वाला पवित्र यज्ञ रूपी बिल में विरोध की हड्डियां डाल रहे हैं। इस देश की महिलाएं आपको माफ नहीं करेंगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article