देश

TIME की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में भारत की ये 8 हस्तियां भी शामिल, देश का नाम किया रोशन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 18, 2024, 11:48 AM IST

भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। आइए एक नजर डालते हैं जिन्होंने टाइम पत्रिका की 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है।

Image

टाइम्स की सूची में 8 भारतीयों के नाम

TIME's 100 Most Influential People: टाइम पत्रिका की 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में कई भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने जगह बनाई है। इनमें एक्टर आलिया भट्ट और पहलवान साक्षी मलिक भी शामिल हैं। इस सूची में कलाकार, आइकन, फिल्म स्टार, एथलीट, वैज्ञानिक, राजनेता और बिजनेस लीडर शामिल हैं जिन्होंने अपने काम से गहरा प्रभाव डाला है। भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने टाइम पत्रिका की 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई है।

आलिया भट्ट

टाइम पत्रिका के लिए अपने लेख में ब्रिटिश फिल्म निर्देशक टॉम हार्पर ने आलिया भट्ट को अद्भुत प्रतिभा बताया। ब्रिटिश नागरिकता रखनी वाली आलिया भट्ट भारत में रहती हैं और मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में काम करती हैं। वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं भारत की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल नेटफ्लिक्स के "हार्ट ऑफ स्टोन" से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की थी।

देव पटेल

भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल के माता-पिता भारतीय गुजराती हिंदू हैं। देव पटेल ने "स्लमडॉग मिलियनेयर" के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उन्हें 2008 में रातोंरात अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उन्होंने "मंकी मैन" के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की है।

साक्षी मलिक

ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला पहलवान, साक्षी मलिक पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रतिरोध का चेहरा बनी थीं। बृज भूषण पर एथलीटों के यौन उत्पीड़न का आरोप था। साक्षी मलिक ने कहा, यह लड़ाई अब केवल भारत की महिला पहलवानों के लिए नहीं है, यह भारत की बेटियों के लिए है जिनकी आवाज बार-बार दबाई गई है।

सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ सत्य नडेला तीसरी बार टाइम की सबसे प्रभावशाली सूची में शामिल हुए हैं। ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट के निवेश और मिस्ट्रल एआई के साथ साझेदारी के साथ नडेला एआई आंदोलन में सबसे आगे हैं। नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने अमेरिका जाने से पहले कर्नाटक में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री ली थी।

अजय बंगा

भारत में जन्मे अजय बंगा आज विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप कार्यरत हैं। टाइम के लिए अपने लेख में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने बंगा को कौशल और लीडरशिप वाले नेता के रूप में वर्णित किया है। बंगा का जन्म पुणे में हुआ था और उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। वह 2007 में अमेरिकी नागरिक बन गए।

जिगर शाह

रिचर्ड ब्रैनसन कहते हैं, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह दुनिया के अब तक के सबसे बड़े आर्थिक-विकास कार्यक्रमों में से एक का नेतृत्व करते हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था लेकिन जब वह एक साल के थे तो माता-पिता के साथ अमेरिका चले गए।

आस्मा खान

' टाइम के लिए पद्मा लक्ष्मी ने लिखा, भारतीय मूल की ब्रिटिश रेस्तरां और कुकबुक लेखिका अस्मा खान प्रशंसित लंदन रेस्तरां, दार्जिलिंग एक्सप्रेस के पीछे की ताकत हैं। वह अपनी संपूर्ण महिला रसोई के लिए मशहूर हैं। आस्मा का खाना हैरतअंगेज है। इसका स्वाद रेस्तरां के भोजन जैसा नहीं है और यह सबसे बड़ी तारीफ है।

प्रियंवदा नटराजन

प्रियंवदा नटराजन येल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान और भौतिकी विभाग में प्रोफेसर हैं। वह डार्क मैटर और डार्क एनर्जी के मानचित्रण में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं। नटराजन का जन्म तमिलनाडु में हुआ और उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पढ़ाई की थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!