देश

'धन्यवाद महाराष्ट्र!', नगर निकाय चुनावों में BJP की बंपर जीत पर क्या बोले PM मोदी

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले 'महायुति गठबंधन' ​​ने शानदार प्रदर्शन किया है। महायुति की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले 'महायुति गठबंधन' ने शानदार प्रदर्शन किया है। महायुति की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य की ऊर्जावान जनता ने एनडीए के जनहितैषी सुशासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया है!"

उन्होंने कहा कि विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और भी गहरा हुआ है। विकास के लिए हमारी कार्य-प्रणाली और दृष्टिकोण जनता को पसंद आया है। महाराष्ट्र भर की जनता के प्रति मेरी कृतज्ञता। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का जश्न मनाने का प्रतीक है।

'मुझे NDA कार्यकर्ताओं पर गर्व'

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे उन सभी एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने महाराष्ट्र भर में जनता के बीच अथक परिश्रम किया।उन्होंने हमारे गठबंधन के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया, आने वाले समय के लिए हमारी योजनाओं को उजागर किया और विपक्ष के झूठ का प्रभावी ढंग से खंडन किया। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में 'महायुति गठबंधन' को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना की प्रचण्ड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article