देश

फिर परेशान हुए हवाई यात्री, कोलकाता से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट रद्द; पार्किंग स्टैंड पर लौटा विमान

Flight Technical Snag: एक के बाद एक विमानों के रद्द होने की सूचना से हवाई यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ताजा मामला कोलकाता से सामने आया, जहां बैंकॉक जाने वाली एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे पार्किंग स्टैंड पर वापस लाया गया और फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

Image

बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट रद्द (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Flight Technical Snag: एक के बाद एक विमानों के रद्द होने की सूचना से हवाई यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट, जो बैंकॉक जाने वाली थी, तकनीकी खराबी के चलते वापस पार्किंग स्टैंड पर लौट आई।

फ्लाइट रद्द

अधिकारियों ने बताया कि 130 यात्रियों और सात क्रू मेंबर्स के साथ थाई लॉयन एयर की फ्लाइट शनिवार को तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी और बाद में पार्किंग बे में उसे खड़ा किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, विमान की शनिवार सुबह 1:35 बजे कोलकाता में लैंडिंग हुई और उसे कोलकाता से बैंकॉक डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सुबह 2:35 बजे टेकऑफ करना था।

क्यों रद्द हुई उड़ान

बोइंग 737-800 नई पीढ़ी के विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या आ गई और इसलिए विमान को वापस पार्किंग बे में लाया गया जिसके बाद उड़ान रद्द हो गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि विमान में 'फ्लैप' उड़ान भरने और उतरने दोनों के दौरान बहुत अहम होते हैं।

परेशान यात्रियों ने जताई नाखुशी

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान के रद्द होने से यात्री नाखुश थे और कई यात्रियों ने तो एयरलाइन कर्मचारियों पर अपना गुस्सा निकाला। एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए उड़ान को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें