दुनिया

VIDEO: फ्लाइट में चले घूसे, सहयात्री का दबाया गला; अमेरिकी एयरपोर्ट से भारतवंशी गिरफ्तार

Passenger Misbehave Incident: अमेरिका में फिलाडेल्फिया से मियामी जाने वाली फ्रंटियर एयरलाइंस के एक विमान में यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। सामने आए एक वीडियो में दो यात्रियों को आपस में झगड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ अन्य लोग दोनों से झगड़ा ने करने को बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं।

Image

फ्लाइट में आपस में भिड़े दो यात्री (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

Passenger Misbehave Incident: अमेरिका में फिलाडेल्फिया से मियामी जाने वाली फ्रंटियर एयरलाइंस के एक विमान में यात्रियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है जिसकी पहचान नेवार्क निवासी 21 वर्षीय भारतवंशी ईशान शर्मा के तौर पर हुई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में दो यात्रियों को आपस में झगड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ अन्य लोग दोनों से झगड़ा ने करने को बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं, जबकि क्रू मेंबर्स दोनों यात्रियों से सीट पर बैठने का अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि, मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करते ही सहयात्री के साथ मारपीट करने के आरोप में ईशान शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

आपस में क्यों भिड़े यात्री?

ईशान शर्मा के ठीक आगे बैठे कीनू इवांस नामक सहयात्री ने पुलिस को बताया कि बेवजह झगड़ा हुआ और लड़ाई उस वक्त शुरू हुई जब ईशान अपनी निर्धारित सीट पर लौटते समय उनके पास आया और उनकी गर्दन पकड़ ली। एक समाचार चैनल से बात करते हुए इवांस ने कहा कि वह अजीब ढंग से हंस रहा था और मौत की धमकी दे रहा था। वह मुझे कह रहा था कि तुम नश्वर आदमी हो, अगर तुम मुझे चुनौती दोगे तो इसका नतीजा तुम्हारी मौत होगी।

बकौल रिपोर्ट, इवांस ने घटना के बारे में क्रू मेंबर्स को बताया। इस दौरान क्रू मेंबर्न ने उन्हें सलाह दी कि अगर ईशान अगर उन्हें फिर परेशान करता है तो सहायता बटन दबा कर क्रू को इसकी जानकारी दें। बकौल इवांस जब कथिततौर पर धमकियां नहीं रुकी तो उन्होंने बटन दबा दिया जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!