देश

Air Force convoy Attack Breaking News: कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 1 शहीद, 4 जवान घायल

Air Force convoy Attack by terrorists in Jammu and Kashmir's Poonch: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में कई जवानों के घायल होने की खबर है।

Image

वायुसेना के काफिले पर हमला

KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमला
  • आतंकियों ने बनाया वायुसेना के काफिले को निशाना
  • हमले के बाद सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Air Force convoy Attack News : जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 1 जवान शहीद और 4 जवानों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर गोलीबारी की गई।

शनिवार शाम हुआ हमला

अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को शशिधर के पास हुआ जब सुरक्षाबलों के वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में पांच जवान घायल हो गए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां एक जनाव की मौत हो गई।

तलाशी अभियान जारी

यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ। विवरण का पता लगाने के लिए भारतीय सेना और पुलिस के जवानों को क्षेत्र में भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

वायुसेना ने क्या कहा

भारतीय वायु सेना ने इस हमले पर कहा- "जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शाहसितार के पास आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना के वाहन काफिले पर हमला किया गया। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा क्षेत्र में वर्तमान में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।"

एक अन्य हादसा

एक दूसरे हादसे में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि आठ अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके में हुआ। इस हादसे में सेना के नौ जवान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नौ घायलों में से एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article