देश

TRS: तेलंगाना CM ने बदला अपनी पार्टी का नाम, अब टीआरएस हुआ भारत राष्ट्र समिति; दिल्ली की गद्दी पर नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:31 PM IST

हैदराबाद में टीआरएस मुख्यालय में दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय पार्टी का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम केसीआर समेत पार्टी के 250 से अधिक नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, एमएलसी और जिला स्तरीय समन्वयकों ने भाग लिया। टीआरएस की जगह अब यह पार्टी भारत राष्ट्र समिति यानि कि बीआरएस कही जाएगी।

Image

तेलंगाना सीएम केसीआर ने किया राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का ऐलान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना सीएम केसीआर ने बनाई राष्ट्रीय पार्टी
  • अब केंद्र की गद्दी पर है केसीआर की नजर
  • कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं केसीआर

तेलंगाना राष्ट्र समिति का अस्तित्व अब खत्म हो गया। यह पार्टी अब बीआरएस यानि कि भारत राष्ट्र समिति कहलाएगी। पार्टी के मुखिया और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने ये बदलाव करते हुए राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। टीआरएस ने इस साल अप्रैल में अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम में संकल्प लिया था कि पार्टी को देश के हित में राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। जिसके बाद यह बदलाव किया गया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कुछ महीनों से लगातर भाजपा विरोधी गठबंधन बनाने के लिए कई विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। ममता बनर्जी से लेकर नीतीश कुमार तक से उन्होंने मुलाकात की थी। इसके बाद बुधवार को उन्होंने अपनी राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा कर दी है।

टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का फैसला आम सभा की बैठक में लिया गया। इसके लिए टीआरएस जनरल बॉडी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है। राष्ट्रीय पार्टी की लॉन्चिंग के बाद टीआरएस कार्यकर्ता के बीच जश्न का माहौल देखा गया है। हैदराबाद में जगह-जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

इस बदलाव के बाद टीआरएस को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और प्रासंगिक नियमों के अनुसार परिवर्तन के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी देनी पड़ेगी, जिसके बाद नई पार्टी को आयोग मान्यता देगा। ज्यादातर संभावना है कि पार्टी का चुनाव चिन्ह पुराना वाला ही रहेगा।

पार्टी की योजना 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कई राज्यों में उम्मीदवार उतारने की है। केसीआर की नजर अब केंद्र की गद्दी पर है। इसलिए वो कई क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी अपने पहले चुनाव के रूप में 4 नवंबर को मुनूगोड़े विधानसभा उपचुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा बीआरएस गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव लड़ सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती