देश

तेज प्रताप यादव ने किया एक भावुक पोस्ट, यादव परिवार को लेकर ललन पासवान ने कह दी ये बात

Bihar Elections: तेजप्रताप यादव को लेकर भाजपा विधायक ललन पासवान ने दावा किया है कि यह ज्यादा दिनों तक पार्टी और परिवार से दूर नहीं रहने वाले हैं। ललन पासवान ने कहा कि तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने का फैसला निजी है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Image

भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू यादव परिवार पर साधा निशाना

Bihar Assembly Elections: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को लेकर भाजपा विधायक ललन पासवान ने दावा किया है कि यह ज्यादा दिनों तक पार्टी और परिवार से दूर नहीं रहने वाले हैं। तेज प्रताप जल्द ही तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के साथ परिवार में शामिल हो जाएंगे। भाजपा विधायक ललन पासवान ने कहा कि तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने का फैसला निजी है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। तेजप्रताप पर अगर लालू प्रसाद यादव ने कोई फैसला लिया तो वह एक पिता के तौर पर लिया गया था। उन्होंने एक पिता का धर्म निभाया। लेकिन, बहुत जल्द सारा परिवार (लालू यादव तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव) एक हो जाएगा।

तेजप्रताप ने लालू-राबड़ी के लिए किया पोस्ट

पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निलंबित होने के बाद तेजप्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने माता-पिता को लेकर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी पापा, मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।

विपक्ष का काम आरोप लगाना है- ललन पासवान

बिहार में पीएम मोदी की जनसभा को राजद की ओर से फ्लॉप बताए जाने पर भाजपा विधायक ने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। पीएम मोदी की सभा शानदार रही है। जनता में पीएम मोदी को लेकर उत्साह रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत तहस-नहस करने का काम किया गया। भारतीय सेना की सफलता और पराक्रम को पुरी दुनिया ने देखा है। पीएम मोदी की वजह से भारत का कद दुनिया में बढ़ा है। बिहार में पीएम मोदी की सभा में यह सब देखने को मिला है। उन्होंने आतंकवादियों को बिहार की धरती से ही संदेश दिया था कि उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article