देश

Vistara Flight: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइट में आई तकनीकी समस्या, कराई गई Emergency Landing

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 9, 2023, 09:51 PM IST

vistara flight emergency landing: दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर लौटी, हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होना कारण बताया गया है।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा तुरंत ही की गई (फाइल फोटो)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने तकनीकी खामी को पकड़ा
  2. दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा तुरंत ही की गई
  3. विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया जिसके चलते उड़ान भरते ही विमान लौटा

दिल्ली के IGI Airport पर सोमवार की शाम एक खबर सामने आई बताया जा रहा है कि विस्तारा की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, बताते हैं कि विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया जिसके चलते उड़ान भरते ही विमान हवाईअड्डे पर लौट आया, यह घटना शाम 7.53 मिनट पर हुई।

सोमवार शाम करीब सात बजकर 53 मिनट पर तकनीकी खराबी के बारे में पता चला जिस फ्लाइट में यह दिक्कत आई उसका नंबर UK 781 है, विस्तारा की यह फ्लाइट दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही थी।

हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के चलते उड़ान भरते ही हवाई जहाज को वापस बुलाने के लिए मैसेज किया गया जिसके बाद प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस आया, इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा तुरंत ही की गई।

बताया जा रहा है कि थोड़ी देर के भीतर ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग दिल्ली एअरपोर्ट पर कराई गई, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने तकनीकी खामी को पकड़ लिया जिससे एक बड़ी घटना होते होते रह गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article