देश

टाटा समूह ने Air India Plane दुर्घटना पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रूपये का ट्रस्ट किया स्थापित

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स ने इस ट्रस्ट को 250-250 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें पीड़ितों के परिवारों को 1 करोड़ की अनुग्रह राशि भी शामिल है, ये पैसा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का चिकित्सा उपचार आदि कार्यों में खर्च होगा।

Image

Air India plane दुर्घटना पीड़ितों के लिए ट्रस्ट स्थापित (फोटो: PTI)

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स (Tata Sons & Tata Trust) ने शुक्रवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ के कल्याणकारी ट्रस्ट के गठन की घोषणा की। 'AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट' (AI-171 Memorial and Welfare Trust) मुंबई में रजिस्टर्ड किया गया है।

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स ने परोपकारी कार्यों के लिए ट्रस्ट को 250-250 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 1 करोड़ की अनुग्रह राशि भी शामिल है।

'AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना

'AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना

यह घोषणा अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI-171 दुर्घटना में 260 लोगों के मारे जाने के एक महीने से भी ज़्यादा समय बाद की गई है।

ट्रस्ट की गतिविधियों में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का चिकित्सा उपचार तथा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए बी.जे. मेडिकल कॉलेज छात्रावास के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में सहायता शामिल होगी।

Air India विमान दुर्घटना जांच पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टें

इससे पहले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने गुरुवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना जांच पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों को 'चुनिंदा और असत्यापित' बताते हुए खारिज कर दिया था। इसने जनता और मीडिया दोनों से 'समय से पहले की खबरें' फैलाने से बचने का आग्रह किया और कहा कि जांच जारी रहने के कारण ऐसी गतिविधियां 'गैर-ज़िम्मेदाराना' हैं।

'ऐसी गतिविधियां गैर-जिम्मेदाराना हैं'

AAIB ने कहा, 'हमारे संज्ञान में आया है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का एक वर्ग बार-बार चुनिंदा और असत्यापित रिपोर्टिंग के ज़रिए निष्कर्ष निकालने की कोशिश कर रहा है। ऐसी गतिविधियां गैर-ज़िम्मेदाराना हैं, खासकर जब जांच जारी है। हम जनता और मीडिया दोनों से आग्रह करते हैं कि वे समय से पहले ऐसी खबरें न फैलाएं जिनसे जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता को खतरा हो।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article