देश

थलपति विजय की पत्नी संगीता का यू-टर्न, फैमिली कोर्ट से वापस ली तलाक की अर्जी

Vijay Divorce Case: तमिलनाडु से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को एक अदालत में दाखिल तलाक की अर्जी को वापस ले लिया।

Image

मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता (फाइल फोटो)

Vijay Divorce Case: तमिलनाडु से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को एक अदालत में दाखिल तलाक की अर्जी को वापस ले लिया।

अदालत ने मामले का किया निपटारा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू के पास स्थित फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली। संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। इसके बाद, कोर्ट ने उनकी अर्जी का निपटारा कर दिया।

संगीता ने लगाए थे गंभीर आरोप

सनद रहे कि संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। इसमें उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने की मांग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका में व्यभिचार, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परित्याग जैसे आरोप लगाए गए थे। साथ ही कहा गया था कि शादी पूरी तरह से टूट चुकी है।

याचिका के मुताबिक, संगीता ने दावा किया था कि उन्हें 2021 में पता चला था कि विजय कथिततौर पर एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते में हैं। संगीता का आरोप था कि विजय ने इस रिश्ते को खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कथिततौर पर रिश्ता जारी रहा। इससे उन्हें भावनात्मक परेशानी हुई और धीरे-धीरे उनके वैवाहिक रिश्ते में दरार बढ़ती गई।

दंपति की शादी 1998 में यूके में रजिस्टर हुई थी। हालांकि, उन्होंने 1999 में चेन्नई में पारंपरिक शादी की। उनके दो बच्चे हैं- जेसन संजय और दिव्या साशा। जब संगीता ने विजय के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने बंद कर दिया, तो उनके अलग होने की अफवाहें चलने लगीं और कोर्ट में अर्जी दाखिल होने से पहले तक दोनों ने इन अटकलों पर कोई जवाब भी नहीं दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!