देश

'हमें शांति से ज्ञानवापी, कृष्ण जन्मभूमि दे दें तो हम बाकी चीजें भूल जाएंगे', स्वामी गोविंद देव गिरि का बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 10:12 AM IST

Govind Dev Giri : पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा, 'यदि ये ये मंदिर यदि हमें मिल जाते हैं तो हमें अन्य जगहों की तरफ देखने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि हमें अतीत में नहीं बल्कि भविष्य में रहना है।

Image

स्वामी गोविंद देव गिरि।

Photo : ANI

Govind Dev Giri : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम समाज यदि शांतिपूर्वक ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि को सौंप देता है तो हिंदू समाज बाकी चीजें भूल जाएगा। स्वामी ने कहा कि यह देश के भविष्य के लिए अच्छा होगा। हमें अतीत में नहीं बल्कि भविष्य में रहना है। बता दें कि ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि पर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट में इन मामलों की सुनवाई चल रही है।

तो हम बाकी चीजों को भूल जाएंगे

पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'यदि ये ये मंदिर यदि हमें मिल जाते हैं तो हमें अन्य जगहों की तरफ देखने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि हमें अतीत में नहीं बल्कि भविष्य में रहना है। हमें ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि के मंदिर यदि शांतिपूर्वक मिल जाते हैं तो हम बाकी चीजों को भूल जाएंगे। यह देश के भविष्य के लिए अच्छा होगा।'

'हम किसी भी प्रकार की अशांति नहीं चाहते'

गोविंद देव गिरि महाराज से जब सवाल किया गया कि बाकी मस्जिद तो मंदिर पर बनाए गए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि हर बात कही नहीं जा सकती है। कहीं-कहीं समझदार लोग हैं और कहीं-कहीं नहीं हैं। जहां जिस प्रकार की परिस्थिति होगी, उसी अनुसार काम करेंगे। हम किसी भी प्रकार की अशांति नहीं चाहते हैं।

कोर्ट में चल रही सुनवाई

वाराणसी के जिला अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू हो चुकी है। जिला अदालत के इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाई कोर्ट गया था जहां से उसे राहत नहीं मिली है। कृ्ष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई भी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article