देश

सत्ता में आने के बाद पहली बार डायमंड हार्बर पहुंचेंगे सीएम सुवेंदु, विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग करेंगे बैठक

Suvendu Adhikari Diamond Harbour Visit: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार डायमंड हार्बर का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Image

अधिकारियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था पर हुई बैठक

Photo : ANI

Suvendu Adhikari Diamond Harbour Visit: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आज पहली बार डायमंड हार्बर के दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का संसदीय क्षेत्र है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सुवेंदु अधिकारी का पहला बड़ा जिला दौरा है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रशासनिक बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सुवेंदु भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करेंगे बैठ

बैठक के दौरान इलाके में चल रहे विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और लोगों की समस्याओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से जिले की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे और जरूरी निर्देश भी देंगे। माना जा रहा है कि प्रशासन को काम में तेजी लाने और लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान करने के लिए सख्त निर्देश दिए जा सकते हैं। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

स्थानीय लोगों को भी इस दौरे से काफी उम्मीदें

आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत बनाने, गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाने और जनता से सीधा संपर्क बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। भाजपा कार्यकर्ता इस दौरे को पार्टी की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी इस दौरे से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि नई सरकार इलाके में सड़क, पानी, बिजली और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम करे। कई लोग चाहते हैं कि लंबे समय से रुके विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों को उम्मीद है कि अब इन समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। सुवेंदु अधिकारी लगातार विकास और बेहतर प्रशासन की बात करते रहे हैं। उनका यह दौरा इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पूरे डायमंड हार्बर में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां की गई हैं और भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article