देश

Sushant Sinha News ki Pathshala 24-February-2026: PM Modi को जिस चाल से Rahul Gandhi ने घेरा उसका होगा पैकअप?

Sushant Sinha News ki Pathshala Episode (आज सुशांत सिन्हा न्यूज़ की पाठशाला का एपिसोड ) Times Now Navbharat Watch Online: न्यूज की पाठशाला में ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी को डिकोड किया गया। ट्रंप की नई धमकी आई है, यानी भारत-अमेरिका ट्रेड डील में खेला होनेवाला है क्या?

Image

सुशांत सिन्हा ने ट्रंप की 'टैरिफ वाली धमकी' को लेकर क्लास लगाई

Sushant Sinha News ki Pathshala (24-February-2026): 'टाइम्स नाउ नवभारत' चैनल के बेहद पॉपुलर कार्यक्रम 'न्यूज की पाठशाला' में देश-दुनिया के कई अहम मुद्दों के बारे में बताया जाता है। 24 फरवरी यानी मंगलवार के एपिसोड में सुशांत सिन्हा ने ट्रंप की 'टैरिफ वाली धमकी' को लेकर क्लास लगाई। उसके मुताबिक ट्रंप की नई धमकी आई है, यानी भारत-अमेरिका ट्रेड डील में खेला होनेवाला है क्या?

सुशांत सिन्हा ने कहा कि ट्रेड डील पर बातचीत टल जाना बदले हालात को रिव्यू करना इस बात के सीधे सीधे दो मतलब है-पहला तो ये कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भारत हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठा। जैसा राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तो चुप हैं। जबकि इसके उलट सरकार ये कह रही है कि वो बदले हालात को रिव्यू कर रही है।

देखिए न्यूज की पाठशाला में कैसी रही क्लॉस...

क्या ट्रंप की नई धमकी भारत के लिए है?

राहुल गांधी ये दावा कर रहे हैं कि अमेरिका ने दबाव डालकर रखा हुआ है और मनमर्जी की डील करवा रहा है लेकिन अगर ये सच बात होती तो फिर अमेरिका पुरानी ही डील को क्लोज करने के लिए कहता और बदले हुए हालात को रिव्यू करने के लिए ना कहता और ना ही 23 तारीख की मीटिंग को आगे बढ़ाने के लिए सहमति देता। ट्रंप को ऐसा डर क्यों सता रहा है, वो कौन सा देश है जो ट्रंप के साथ खेला करना चाहता है क्या ट्रंप की नई धमकी भारत के लिए है, पीएम मोदी के लिए है?

'अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई चीजें बदल जाएंगी'

सुशांत सिन्हा ने कार्यक्रम में कहा कि राहुल गांधी जो माहौल बना रहे हैं कि दूसरे देश तो अमेरिका से रिनिगोशियट कर रहे हैं और पीएम मोदी चुप हैं तो इन आरोपों में कोई दम नहीं दिख रहा है। भारत भी Renegotiate कर रहा है और यही सही रणनीति है क्योंकि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई चीजें बदल जाएंगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article