देश

Rajasthan: राजस्थान के स्कूलों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार अनिवार्य, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Rajasthan: राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 15 फरवरी से सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नही होगी।

Image

शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई नही होगी प्रभावित

Photo : Twitter

Rajasthan: राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर जोधपुर पहुंचे और उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि 15 फरवरी से सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग में सभी डेपुटेशन को निरस्त कर दिया गया है। स्कूलों में शिक्षकों की 20 से 25 प्रतिशत की जो कमी है। जिससे स्कूलों में शिक्षक नहीं है। मदन दिलावर ने कहा कि वह हिजाब के विरोध में नहीं हैं। परंतु स्कूली गणवेशों में सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं स्कूली बच्चों को नशा से मुक्त करने के लिए कहा गया है। और स्कूलों के आसपास बिकने वाले नशा पदार्थों की मुक्ति के लिए अभियान चलाया जायेगा। शिक्षकों की कमी से किसी भी स्कूली बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पंचायत स्तर यानी ग्रामीण स्तर पर सफाई में खर्च होने वाला धन सिर्फ सफाई में ही खर्च होगा। यदि किसी ने उस खर्च का दुरुपयोग किया तो सीधे तौर पर उनके खिलाफ निश्चित करवाई की जाएगी।

सूर्य सप्तमी पर होंगे कई कार्यक्रम

शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 15 व 16 फरवरी को सूर्य सप्तमी है। ऐसे में हम 15 तारीख को सूर्य सप्तमी को बड़े स्तर पर मनाना चाह रहे हैं। उस दिन सभी विद्यालय में कार्यक्रम होगा। इसमें समाजसेवियों का सहयोग लिया जाएगा। ये लोग सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, ग्रामवासी व अन्य राजनीतिक क्षेत्र के होंगे। हम ऐसा कार्यक्रम करना चाहते हैं कि यह भारत में सबसे बड़ा कार्यक्रम हो। जिसमें सबसे ज्यादा व्यक्ति एक साथ सूर्य नमस्कार करें।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article