स्पोर्ट्स

दिल्ली हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 अक्टूबर को होगी रेस

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के लिए हाफ मैराथन (21.097 किमी), ओपन 10 किलोमीटर दौड़, ग्रेट दिल्ली रन (लगभग 4.5 किमी), सीनियर सिटीजन रेस (लगभग 2.5 किमी), दिव्यांग चैंपियंस दौड़ (लगभग 2.5 किमी) के लिए पंजीकरण 23 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं।

Image

दिल्ली हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू। फोटो- AI

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण 23 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। रेस का ट्रैस दिल्ली के अनेक ऐतिहासिक और प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेंगे, जो धावकों के लिए एक अलग अनुभव मिलेगा।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के लिए हाफ मैराथन (21.097 किमी), ओपन 10 किलोमीटर दौड़, ग्रेट दिल्ली रन (लगभग 4.5 किमी), सीनियर सिटीजन रेस (लगभग 2.5 किमी), दिव्यांग चैंपियंस दौड़ (लगभग 2.5 किमी) के लिए पंजीकरण 23 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं।

हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 8 सितंबर 2026 तक अथवा निर्धारित स्थान भरने तक (जो पहले हो) जारी रहेगा। ओपन 10 किलोमीटर दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2026 तक अथवा स्थान भरने तक किया जा सकेगा। ग्रेट दिल्ली रन, सीनियर सिटीजन रेस तथा दिव्यांग चैंपियंस दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर 2026 तक अथवा निर्धारित स्थान भरने तक खुला रहेगा।

वहीं, वर्चुअल रेस (हाफ मैराथन, ओपन 10 किलोमीटर और ग्रेट दिल्ली रन) के लिए इच्छुक प्रतिभागी 8 अक्टूबर 2026 तक अथवा निर्धारित स्थान भरने तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

मिलेगी खास पहचान

रेस पूरी करने वाले प्रत्येक एथलीटों को राजस्थान की जावर खानों से प्राप्त जस्ता धातु से बने विषेश फिनिशर मेडल प्रदान किए जाएंगे। पहली बार भाग लेने वाले धावकों विशेष पहचान के लिए संख्या-पट्ट दिया जाएगा। साथ ही हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर रेस के प्रत्येक रेसर को खास टी-शर्ट दी जाएगी।

मिलेगी फ्री मेट्रो सुविधा

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी प्रतिभागियों को 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली मेट्रो में फ्री की सुविधा मिलेगी। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम उस दिन सामान्य समय से पहले मेट्रो सेवाएं प्रारंभ करेगा, ताकि सभी धावक समय पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच सकें।

रन फॉर जिरोहंगर

वेदांता इस प्रतियोगिता का टाइटल स्पॉन्सर है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की अध्यक्ष तथा वेदांता लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, 'वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन उद्देश्यपूर्ण प्रयासों का उत्सव है। प्रत्येक कदम हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मजबूत समाज बनाने और #RunForZeroHunger के साझा लक्ष्य के करीब ले जाता है।'

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article