देश

असली समझकर न करें क्लिक! सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट से चोरी हो सकती है आपकी सीक्रेट जानकारी, SC ने किया अलर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने देश के नागरिकों, वकीलों और याचिकाकर्ताओं को एक फर्जी वेबसाइट के प्रति सावधान किया है। कोर्ट की रजिस्ट्री ने एक सार्वजनिक परामर्श जारी कर बताया कि 'sp-court-in.com' नाम का फर्जी पोर्टल लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराने के मकसद से बनाया गया है।

Image

सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान! (फाइ ल फोटो)

Photo : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने देश के नागरिकों, वकीलों और याचिकाकर्ताओं को एक फर्जी वेबसाइट के प्रति सावधान किया है। कोर्ट की रजिस्ट्री ने एक सार्वजनिक परामर्श जारी कर बताया कि 'sp-court-in.com' नाम का फर्जी पोर्टल लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराने के मकसद से बनाया गया है।

देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) के नाम पर एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का खुलासा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने आम जनता, वकीलों और सभी पक्षकारों को एक फर्जी वेबसाइट के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए आगाह किया है। कोर्ट की रजिस्ट्री ने चेतावनी जारी की है कि यह फर्जी पोर्टल लोगों का व्यक्तिगत डेटा, बैंकिंग पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारियां चुराने के लिए बनाया गया है।

कौन सी है फर्जी वेबसाइट?

सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री द्वारा जारी एडवाइजरी में 'sp-court-in.com' नाम के एक फर्जी लिंक की पहचान की गई है, जो हूबहू सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक पोर्टल की तरह दिखता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधी इस लिंक के जरिए 'फिशिंग' हमला कर सकते हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे संवेदनशील पासवर्ड, वित्तीय विवरण और निजी दस्तावेज ऐंठ सकते हैं।

केवल इस लिंक पर करें भरोसा

एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की एकमात्र असली और पंजीकृत वेबसाइट 'sci.gov.in' है। किसी भी ऑनलाइन सेवा, केस स्टेटस या जानकारी के लिए केवल इसी आधिकारिक डोमेन का इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर अपनी जानकारी साझा न करें और वेब एड्रेस की जांच जरूर करें।

शिकार होने पर तुरंत करें यह काम

कोर्ट प्रशासन ने सलाह दी है कि अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि वह अनजाने में इस फर्जी वेबसाइट का शिकार हो गया है या उसने अपनी जानकारी शेयर कर दी है, तो उसे बिना देर किए अपने सभी ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदल देने चाहिए। साथ ही, किसी भी संभावित वित्तीय नुकसान से बचने के लिए तुरंत अपने बैंक को सूचित करना चाहिए ताकि संदिग्ध लेनदेन को समय रहते रोका जा सके।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मुंबई एयरपोर्ट पर 'अवैध मस्जिद' पर घमासान, MMRDA ने MIAL को जारी किया नोटिस, निर्माण हटाने के दिए निर्देश

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से 'मुक्त' किया, पोस्ट को रीपोस्ट नहीं करने पर उखड़ीं, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास में देरी भी नहीं आई रास

आज की ताजा खबर, 10 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41 फीसदी मतदान, आकाश आनंद के खातिर BSP से बाहर हुए ससुर सिद्धार्थ...नोएडा एयरपोर्ट पर पहली विदेशी लैंडिंग, 3 रूसी सैन्य विमान आए

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

Times Now Exclusive: BRICS समिट के लिए शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर आज होगा बड़ा ऐलान, 7 वर्षों में होगा भारत का अहम दौरा

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास

'बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत मेरे लिए अंतिम शब्द', आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास