देश

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हुआ बुरा हाल; अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, तारीख की तय

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

Image

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर करेगा सुनवाई। फोटो- एएनआई।

दिल्ली एनसीआर में इस समय प्रदूषण से बुरा हाल है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है। देश की शीर्ष अदालत इस याचिका पर 3 दिसंबर को सुनवाई करेगी।

इस दौरान सुपीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर नियमित आधार पर निगरानी रखने की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि न्यायिक मंच कौन सी जादुई छड़ी घुमा सकता है? मुझे पता है कि यह दिल्ली-एनसीआर के लिए खतरनाक है। हम सभी इस समस्या से वाकिफ हैं। ऐसे में मुद्दा यह है कि इसका समाधान क्या है। उन्होंने कहा कि हमें वायु प्रदूषण के कारणों की पहचान करनी होगी। इसका समाधान केवल इस क्षेत्र के विशेषज्ञ ही दे सकते हैं। हमें उम्मीद है कि दीर्घकालिक समाधान निकलेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह की दलीलों पर गौर करते हुए शीर्ष कोर्ट ने पूछा कि वे बताएं कि इस पर क्या निर्देश दिए जा सकते हैं। हमें इसकी नियमित निगरानी करनी होगी। बता दें कि अपराजिता सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, वे वायु प्रदूषण मामले में न्यायमित्र के रूप में पीठ की सहायता कर रही हैं। उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान दलील दी कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक है और यह एक स्वास्थ्य आपातकाल है।

इससे पहले, 19 नवंबर को अदालत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को निर्देशित करने के लिए कहा था। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को निर्देश देने पर विचार करे कि वे नवंबर-दिसंबर में होने वाले खुले आसमान के नीचे के खेल आयोजनों को जहरीली हवा के स्तर के कारण फिलहाल स्थगित कर दें।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article