देश

पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थों में चीनी की मात्रा पर कड़ी सीमाएं लगाने का सुझाव, NIAN-ICMR ने क्या-क्या कहा

एक्सपर्ट कमिटी ने कहा है कि सॉलिड खानों में एडेड शुगर की मात्रा 5 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। टोटल शुगर 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Image

पैकेज्ड फूड में चीनी की मात्रा पर सुझाव

Sugar in Packaged Food And Beverages: पहली बार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (NIAN)और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)ने मिलकर पैकेज्ड खाने और पेय पदार्थों में चीनी की मात्रा पर कड़ी सीमाएं लगाने का सुझाव दिया है। एक्सपर्ट कमिटी ने बताया है कि पीने वाले चीजों में और पैकेज्ड खानों में कितनी एडेड शुगर और कुल शुगर की मात्रा तय होनी चाहिए।

एक्सपर्ट कमिटी ने कहा है कि सॉलिड खानों में एडेड शुगर की मात्रा 5 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। टोटल शुगर 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पेय पदार्थों के लिए एडेड शुगर की लिमिट 10% तय गई है और टोटल शुगर की लिमिट 30% से ऊपर नहीं होनी चाहिए। पैकेज्ड फूड कंपनियां इस मुद्दे पर 10 दिनों के भीतर आईसीएमआर और एनआईएन को संयुक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए तैयार हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article