देश

'DMK-164, कांग्रेस- 28...', स्टालिन ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का किया ऐलान; प्रत्याशियों की लिस्ट भी की जारी

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके ने शनिवार को अपने पत्ते खोल दिया। 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ डीएमके 164 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Image

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (फाइल फोटो)

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके ने शनिवार को अपने पत्ते खोल दिया। 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ डीएमके 164 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि गठबंधन साथी कांग्रेस को 28 सीटें दी गई हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके 164 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

डीएमके ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिया, कांग्रेस, वाम दलों और अन्य दलों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की। इस दौरान, स्टालिन ने डीएमके उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बोदिनायक्कनूर से ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी उम्मीदवार बनाया।

सीट बंटवारे का ऐलान

  • DMK-164
  • कांग्रेस-28
  • DMDK-10
  • VCK-8
  • CPI-5
  • CPIM-5
  • MDMK- 4
  • IUML- 2
  • Manithaneya Makkal Katchi (MMK)- 2
  • Manithaneya Jananayaga Katchi (MJK)- 1
  • SDPI- 1

स्टालिन कहां से लड़ेंगे चुनाव?

स्टालिन कोलाथुर (Kolathur) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे उदयनिधि को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी (Chepauk-Thiruvallikeni) विधानसभा सीट से उतारा गया है। स्टालिन ने उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए बताया कि सेंथिल बालाजी कोयंबटूर साउथ से, रामनाथन तंजावुर से, ई.वी. वेलु तिरुवन्नामलाई से और मा. सुब्रमणियन सैदापेट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवारों में 18 महिलाएं, 15 डॉक्टर और 29 वकील शामिल हैं। इस दौरान, स्टालिन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''विपक्ष कह रहा था कि डीएमके ने उम्मीदवारों और सीटों की सूची जारी नहीं की है। हम आखिर में आए हैं, लेकिन हम सबसे लेटेस्ट हैं।''

असंतोष के उमड़ रहे स्वर

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, डीएमके ने अपनी सहयोगी कांग्रेस को 28 सीटें आवंटित की हैं। इनमें से पार्टी ने 23 सीटों को स्वीकार कर लिया है, लेकिन शेष 5 सीटों में बदलाव के लिए दबाव बना रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सीपीआई(एम) आवंटित सीटों की संख्या में कमी से असंतुष्ट है और वह उन विधानसभा क्षेत्रों पर जोर दे रही है जहां डीएमके का मजबूत आधार है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article