देश

उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने की अटकलें, नीतीश कुमार बोले- उनसे बात करूंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 21, 2023, 11:29 PM IST

उपेंद्र कुशवाहा के जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ने की अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि मैं उनसे बात करूंगा। कुशवाहा पार्टी से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं।

Image

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

Photo : Twitter

गया: उपेंद्र कुशवाहा के जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ने की अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वह अपने अहम राजनीतिक सहयोगी कुशवाहा से बात करेंगे। पार्टी से असंतुष्ट बताए जा रहे कुशवाहा जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ सकते हैं।

कुमार से जब कुशवाहा के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि ज़रा उपेंद्र कुशवाह को कहिए कि हमसे बात कर लें। जदयू नेता कुमार गया जिले में कुशवाहा को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कुशवाहा जदयू के संसदीय बोर्ड के प्रमुख हैं।

गया में अपनी ‘समाधान यात्रा’ के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हर किसी को अपना रास्ता तय करने का अधिकार है। कुशवाहा एक नहीं कई बार अलग हो चुके हैं और फिर वापस आए हैं। कुमार ने कहा कि उनकी फिलहाल तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें वापस आने दें। मैं उनसे बात करूंगा।

गौरतलब है कि कुशवाहा की दिल्ली स्थित एम्स में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। कुशवाहा ने दो साल पहले अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का विलय जदयू में कर दिया था। इसके बाद उन्हें जदयू के संसदीय बोर्ड का प्रमुख बनाया गया और वह विधान परिषद के सदस्य भी बने।

End of Article