देश

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Sonu Sood Arrest Warrant: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बता दें, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

Image

धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ जारी हुआ वारंट

Photo : ANI

Sonu Sood Arrest Warrant: पंजाब की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने जारी किया। यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ 10 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें नकली रिजिका कॉइन में निवेश करने का लालच दिया गया था। सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

सोनू सूद को न्यायालय के समक्ष करें प्रस्तुत

अपने आदेश में लुधियाना की अदालत ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सोनू सूद को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। आदेश में कहा गया है कि सोनू सूद, (पुत्र, पत्नी, पुत्री) निवासी, आवास संख्या 605/606 कैसाब्लैंक अपार्टमेंट, को विधिवत समन या वारंट जारी किया गया है, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ (समन या वारंट की सेवा से बचने के उद्देश्य से फरार हो गया और बाहर निकल गया)। आपको आदेश दिया जाता है कि आप उक्त सोनू सूद को गिरफ्तार करें और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। आदेश में आगे लिखा गया है कि आपको यह वारंट 10-02-2025 को या उससे पहले एक पृष्ठांकन के साथ वापस करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें यह प्रमाणित हो कि किस दिन और किस तरह से इसे निष्पादित किया गया है, या इसका कारण क्या है कि इसे निष्पादित क्यों नहीं किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होनी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article