देश

77 की हुईं सोनिया गांधी: इटली की मासूम लड़की से गांधी खानदान का सफर और फिर कांग्रेस की कमान...ऐसी है दास्तां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 10:14 AM IST

Sonia Gandhi Birthday Special: सोनिया गांधी इस साल 77 बरस की हो गईं। शनिवार (नौ दिसंबर, 2023) को उनका जन्मदिन था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Image

सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रह चुकी हैं। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Sonia Gandhi Birthday Special: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार (नौ दिसंबर, 2023) को 77वां जन्मदिन मनाया। इटली की बेटी कैसे आकर इंडिया की बहू बन गई...? आइए, जानते हैं आज उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातें:

सोनिया भारतीय मूल की नहीं हैं। उनका असल नाम- सोनिया माइनो है, जिनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। वह पारंपरिक रोमन कैथलिक क्रिस्चियन परिवार में पली-बढ़ीं। स्कूल के दिनों में टीचर्स के हिसाब से वह मेहनती छात्रा थीं, जिनके लिए पढ़ाई बहुत जरूरी थी।

कैंब्रिज शहर में 1964 में वह अंग्रेजी सीखने के लिए बेल एजुकेश्नल ट्रस्ट के लैंग्वेज स्कूल पहुंची थीं। अगले साल उनकी भेंट राजीव गांधी से वार्सिटी रेस्त्रां में हुई, जहां पर वह पार्ट-टाइम वेट्रेस का काम करती थीं। सोनिया इसके साथ कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रही थीं। आगे दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ 1968 में हुई, जिसके बाद वह भारत आ गईं।

narendra modi wish to sonia gandhi

narendra modi wish to sonia gandhi

सास इंदिरा गांधी की हत्या और पति राजीव गांधी के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद भारत के सार्वजनिक जीवन में उनका हस्तक्षेप बढ़ा। 1991 में राजीव की हत्या के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बनने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पीवी नरसिम्हा राव उस साल हुए चुनाव जीतकर पीएम बने थे।

संकट के दौर से गुजरती पार्टी को सहारा देने के लिए उन्होंने 1997-1998 में पार्टी की आधिकारिक तौर पर सदस्यता ली थी, मगर उनके साथ विदेशी होने का टैग सियासी तौर से पीछे पड़ा रहा। आगे 1999-2003 तक वह लोकसभा में विपक्ष की नेता रहीं, जबकि 2000 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में जीतेंद्र प्रसाद को 97% के भारी अंतर से हराया था। 2004 से 2014 तक वह नेशनल एडवाइजरी काउंसिल (एनएसी) की अध्यक्ष भी रहीं।

2013 में गांधी लगातार 15 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले पहले व्यक्ति बनीं। खास बात है कि वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली, जिसके बाद उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में मिलकर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article