BRO At Siachen Border: सियाचीन में तैनाती अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है। उसमें जब तापमान -20 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाय, तो वह चंद मिनटों के लिए खड़े होना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद18 हजार फुट की ऊंचाई पर सियाचीन सीमा के पास खरदुंगला दर्रे पर BRO के कर्मचारी अपनी दिलेरी दिखा रहे हैं। वीडियो देख समझा जा सकता है कि वह कितनी कठिन परिस्थितियों में अपना काम कर रहे हैं। और इस दौरान उन्हें कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
उनकी इस दिलेरी को सलाम करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। साथ बही उसमें BRO के जांबाजों के साथ बात भी है। जिसमें वह अपने चुनौतियों और काम को साझा कर रहे हैं।
सियाचीन और उसके करीब के क्षेत्र भारत के लिए बेहद अहम रणनीतिक क्षेत्र हैं। जहां से उसके लिए पाकिस्तान पर नजर रखना बेहद आसान होता है। और इसके लिए सेना के जवान से लेकर दूसरे संगठन बेहद कठिन परिस्थितियों में देश की सीमा की रक्षा करते हैं और उसको मजबूत करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाते हैं।
