देश

स्मृति ईरानी ने सरकारी स्कूल की छात्राओं के बांटे स्मार्टफोन, खिल गए बच्चों के चेहरे, देखें VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 9, 2023, 01:42 PM IST

Smriti Irani in Amethi: 2024 आम चुनाव को लेकर स्मृति ईरानी अपनी तैयारियों को लगातार पुख्ता कर रही हैं, इसी के तहत वह अमेठी का दौरा करती रही हैं।

Image

स्मृति ईरानी

Photo : ANI

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे के दौरान सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के छात्रों को स्मार्टफोन बांटे। फोन मिलने की खुशी में छात्राओं के चेहरे भी खिल गए। इन्होंने स्मृति के साथ खूब फोटो भी खिंचाए। स्मृति एक दिन के दौरे पर अमेठी पहुंची हैं।

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को करारी मात देकर सभी को चौंका दिया था। 2028 में राहुल ने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है, ऐसे में यहां राहुल का हारना हर किसी को हैरान कर गया। 2024 आम चुनाव में भी स्मृति अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही हैं और लगातार यहां दौरा करती रहती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article