देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए PoK से आया शारदा पीठ से पवित्र जल, मुस्लिम शख्स ने पाकिस्तान से भेजा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 11:17 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: ‘सेव शारदा कमेटी कश्मीर’ (एसएससीके) के संस्थापक रविंदर पंडित ने कहा कि 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले के पश्चात बालाकोट पर किए गए हवाई हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच डाक सेवाओं के निलंबन के कारण पवित्र जल को अन्य देश के माध्यम से भेजना पड़ा।

Image

राम मंदिर के लिए पीओके से आया जल

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में इस्तेमाल करने के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित शारदा पीठ कुंड से पवित्र जल एकत्र किया। फिर इसे कूरियर के माध्यम से ब्रिटेन के रास्ते भारत भेजा है।

पाकिस्तान से कैसे निकला पवित्र जल

‘सेव शारदा कमेटी कश्मीर’ (एसएससीके) के संस्थापक रविंदर पंडित ने कहा कि 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले के पश्चात बालाकोट पर किए गए हवाई हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच डाक सेवाओं के निलंबन के कारण पवित्र जल को अन्य देश के माध्यम से भेजना पड़ा। उन्होंने कहा- "पीओके में शारदा पीठ के शारदा कुंड का पवित्र जल तनवीर अहमद और उनकी टीम द्वारा एकत्र किया गया। एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पार नागरिक समाज के हमारे सदस्य इसे इस्लामाबाद ले गए, जहां से इसे ब्रिटेन में उनकी बेटी मगरिबी को भेजा गया।"

ब्रिटेन में कश्मीरी पंडित ने लिया जल

रविंदर ने कहा कि मगरिबी ने इसे कश्मीरी पंडित कार्यकर्ता सोनल शेर को सौंप दिया, जो अगस्त 2023 में भारत के अहमदाबाद आई थीं। वहां से यह दिल्ली में मेरे पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि पवित्र जल को यूरोप तक की यात्रा करनी पड़ी क्योंकि बालाकोट अभियान के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं।

पवित्र जल पहुंचा अयोध्या

रविंदर ने कहा कि एसएससीके सदस्य मंजूनाथ शर्मा ने पवित्र जल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं को सौंपा। जिन्होंने इसे शनिवार को अयोध्या में वरिष्ठ पदाधिकारी कोटेश्वर राव को सौंपा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article