देश

अब फैसला वापस लेना मुमकिन नहीं, इस्तीफे के बाद बोले शरद पवार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated May 4, 2023, 01:48 PM IST

Sharad Pawar News:वाई बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सबको चौंका दिया था। इस्तीफा वापस लेने के लिए बड़े और छोटे दोनों स्तर के नेता लगातार उनके ऊपर दबाव बना रहे हैं।

Sharad Pawar News: एनसीपी के अध्यक्ष पद से शरद पवार इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता लगातार उनसे फैसला वापस लेने की अपील कर रहे हैं। सवाल यह है कि उनके इस्तीफे के बाद पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी। क्या सुप्रिया सुले राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का चेहरा बनेंगी और अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति करेंगे। इन सबके बीच शरद पवार ने कहा कि अब फैसले को वापस लेना मुश्किल है। इन सबके बीच राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने सुप्रिया सुले(Supriya Sule) से बातचीत की थी। उस बातचीत के बारे में महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता नाना पटोले(congress leader nana patole) ने कहा था कि राहुल गांधी अनुभवी नेता है, निश्चित तौर पर सलाह मशवरा दिए होंगे। इस्तीफे से पहले शरद पवार ने कहा था कि अब रोटी बदलने का समय आ चुका है। उनके इस बयान के बाद राजनीति की समझ रखने वालों ने माना कि वो कुछ बड़ा करने वाले हैं। लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वो पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। भारतीय राजनीति में शरद पवार के बारे में कहा जाता है कि हालात को वो अच्छी तरह समझ कर फैसला लेते हैं। 2019 का उदाहरण सबके सामने है जब उनके खुद के भतीजे ने बगावत की और देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) के साथ शपथ ली। ऐसा माना गया कि एनसीपी में अब विभाजन हो जाएगा। लेकिन उन्होंने खुद कमान संभाली। महाराष्ट्र की राजनीति में महाविकास अघाड़ी का बनना जिसमें एक हिस्सेदार शिवसेना वो वो किसी बड़े घटनाक्रम से कम नहीं था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article