देश

Train Derail: पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, हावड़ा के नालपुर में सामने आया हादसा

हावड़ा के नालपुर में शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई, ट्रेन के 3 कोच पटरी से उतरी गए. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

पटरी से उतरी शालीमार सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

हावड़ा में नालपुर के पास 22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से एक पार्सल वैन थी और दो यात्री डिब्बे थे। सूचना मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे बोगियां पटरी से उतरी हैं, जिनमें से एक बोगी पूरी तरह पलट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे के कारण रूट पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, अब तक की जानकारी के मुताबिक 3 बोगियां पटरी से उतरी हैं गनीमत है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है हादसा शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। उस समय ट्रेन हावड़ा के करीब नालपुर से गुजर रही थी।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे के CPRO ने बताया कि दक्षिण पूर्वी रेलवे डिवीजन के नालपुर स्टेशन के पास 22850 सिकंदराबाद शालीमार SF एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article