देश

पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन में भगदड़ जैसे हालात, भीड़ के चलते 3 यात्री घायल

Bardhaman Railway Station: पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिसकी वजह से 3 यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जबकि रेलवे का कहना है कि एक महिला प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर जा रही थी तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और सीढ़ियों पर गिर गई।

Image

बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात

Photo : Times Now Digital

Bardhaman Railway Station: पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिसकी वजह से 3 यात्री घायल हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घायलों को उपचार के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जबकि रेलवे का कहना है कि एक महिला प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर जा रही थी तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और सीढ़ियों पर गिर गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बर्धमान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार, छह और सात पर एक साथ तीन थीं। तीनों के एक ही समय पर प्लेटफॉर्म पर आने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। संकरी सीढ़ियों और फुटओवर ब्रिज पर एक साथ यात्रियों की आवाजाही से स्थिति थोड़ी बिगड़ गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए।

क्या बर्धमान स्टेशन में मची भगदड़?

रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया कि बर्धमान रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज में आज शाम को एक महिला ने संतुलन खो दिया और वह गिर गई जिसका असर सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर पड़ा। साथ ही रेलवे का कहना है कि बर्धमान स्टेशन पर कोई भगदड़ नहीं हुई है। भीड़ एकदम सामान्य थी और कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

रेलवे ने क्या कुछ कहा?

स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म संख्या 4 की ओर सामान्य गति से जा रही एक महिला फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर संतुलन खो बैठी और गिर गई। फुटओवर ब्रिज पर महिला के गिरने के बाद, उसका भार फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर भी पड़ा, जो बाद में संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए। प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उनका इलाज किया। रेलवे के डॉक्टर भी मौजूद थे। तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बयान में कहा गया कि कोई भगदड़ नहीं हुई और भीड़ सामान्य थी। साथ ही, कोई हताहत नहीं हुआ है। घायल हुए 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Pooja Mehta
पूजा मेहता author

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावर... और देखें

End of Article