देश

अब्दुल रहीम राथर चुने गए जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष, अनुच्छेद 370 के प्रस्ताव में सदन में मचा हंगामा

राथर इससे पहले पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। वह 2002 से 2008 तक विपक्ष के नेता भी थे...

Image

अब्दुल रहीम राथर

Photo : ANI

Abdul Rahim Rather: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अनुभवी नेता और चरार-ए-शरीफ से सात बार के विधायक अब्दुल रहीम राथर को सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का पहला अध्यक्ष चुना गया। विपक्षी दलों द्वारा इस पद के लिए चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद राथर (80) को ध्वनिमत से अध्यक्ष चुना गया। प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने चुनाव कराया।

पीडीपी विधायक ने अनुच्छेद 370 पर रखा प्रस्ताव

वहीं, कार्यवाही के दौरान पीडीपी विधायक वहीद पारा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने की मांग की। इस प्रस्ताव पर सदन में खूब हंगामा मचा। बीजेपी विधायकों ने प्रस्ताव का विरोध किया जबकि सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि जनता केंद्र सरकार के फैसले का साथ नहीं है।

कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने पेश किया प्रस्ताव

कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने स्पीकर पद के लिए राथर के नाम का प्रस्ताव पेश किया, जबकि एनसी के विधायक रामबन अर्जुन सिंह राजू ने पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन प्रस्ताव का समर्थन किया। उनके चुनाव के बाद राथर को सदन के नेता उमर अब्दुल्ला और विपक्ष के नेता, भाजपा के सुनील शर्मा ने कुर्सी तक पहुंचाया।

राथर इससे पहले पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। वह 2002 से 2008 तक विपक्ष के नेता भी थे जब पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने राज्य में शासन किया था। छह साल से अधिक के अंतराल के बाद सदन की बैठक हुई। आखिरी सत्र जम्मू और कश्मीर के दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठन से एक साल पहले 2018 की शुरुआत में आयोजित किया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!