Haridwar Masjid Azan: हरिद्वार में प्रशासन ने सात मस्जिदों पर लाउडस्पीकरों की तेज आवाज को लेकर जुर्माना लगाया है। जिसे लेकर हंगामा मच गया है। मुस्लिम धर्मगुरु ने इसे लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
हरिद्वार प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश से ज्यादा आवाज उत्पन्न करने के लिए सात मस्जिदों पर प्रत्येक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। संबंधित मौलवियों को दिए गए शो-केस नोटिस के जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की। यह कार्रवाई हरिद्वार एसडीएम पूरन सिंह राणा के आदेश पर की गई है। जिन सात मस्जिदों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें जामा मस्जिद, इबदुल्लाहहिताला (किक्कर वाली) मस्जिद, बिलाल मस्जिद, शहर की एक और जामा मस्जिद, साबरी जामा मस्जिद और दो अन्य मस्जिद शामिल हैं।
इस फैसले को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु मो.आरिफ ने कहा कि मस्जिदों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रशासन डीजे की आवाजों पर ध्यान नहीं देता है, उसकी नजर में मस्जिद की आजान रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
