देश

वरिष्ठ राजनयिक श्रीप्रिया रंगनाथन को विदेश मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया

Image

विदेश मंत्रालय

Photo : PTI

वरिष्ठ राजनयिक श्रीप्रिया रंगनाथन को बुधवार को विदेश मंत्रालय में सचिव (वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीजा, और प्रवासी भारतीय मामले) पद पर नियुक्त किया गया। रंगनाथन भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1991 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने विदेशों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें कोरिया में भारत की राजदूत और अमेरिका के वाशिंगटन में उप मिशन प्रमुख का पद शामिल है। उन्होंने यहां विदेश मंत्रालय में भी कार्य किया है।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रंगनाथन को सचिव (सीपीवी और ओआईए) के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रंगनाथन,अरुण कुमार चटर्जी का स्थान लेंगी, जो 31 दिसंबर, 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article