देश

Citizenship Amendment Act: CAA लागू होने पर सीमा हैदर ने पति संग मनाया जश्न, PM मोदी के समर्थन में लगाए नारे

Citizenship Amendment Act: सीमा हैदर ने भी CAA के कार्यान्वयन के नियमों को अधिसूचित करने के लिए केंद्र सरकार के कदम का स्वागत किया है। सीमा हैदर ने PM मोदी और CM योगी के जय के नारे भी लगाए। बता दें, सीमा हैदर ने पिछले साल अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में रहती है।

Image

सीमा हैदर ने CAA का किया स्वागत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Citizenship Amendment Act: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर, जिन्होंने पिछले साल अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, ने भी सोमवार को CAA के कार्यान्वयन के नियमों को अधिसूचित करने के केंद्र के कदम का स्वागत किया है। CAA लागू होने पर सीमा हैदर ने अपने बच्चों और पति सचिन के साथ जश्न मनाया। सीमा हैदर ने PM मोदी और CM योगी की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सीमा हैदर ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा वो कर दिखाया। उनके राज में हम सब सुरक्षित हैं। बता दें, सीमा हैदर लगातार इस बात को उठाती आई है कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार होता है। हिंदू धर्म अपनाने और ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से शादी करने का दावा करने वाली सीमा हैदर ने कहा कि सीएए से उन्हें भारतीय नागरिकता पाने में मदद मिलेगी।

CAA के लागू होने पर खिले शरणार्थियों के चेहरे

वहीं हिंदू शरणार्थी परिवारों के मुखिया माने जाने वाले धर्मवीर सोलंकी ने कहा कि लगभग 500 लोगों को अब नागरिकता मिलेगी। धर्मवीर सोलंकी ने कहा कि मैं और मेरा परिवार एक दशक से अधिक समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। हम बहुत खुश हैं कि आखिरकार हमें भारतीय नागरिक कहा जाएगा। मुझे खुशी है कि मैंने 2013 में अपने वतन लौटने का फैसला किया। धर्मवीर सोलंकी ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे हमारे कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है। CAA के लागू होने से यहां रहने वाले लगभग 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी परिवारों को नागरिकता मिल जाएगी।

क्या है CAA ?

CAA नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का एक कानून है। 3 देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यक इसके तहत भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसियों को वहां धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया जाता है। अगर 2014 से पहले भारत में आकर बसे हैं तो उन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article