देश

होली पर महाराष्ट्र में सुरक्षा अलर्ट, खुफिया एजेंसियों ने जारी की चेतावनी, दंगा भड़काने की हो सकती है कोशिश

राज्यभर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ गश्त और खुफिया निगरानी तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

Image

महाराष्ट्र में होली पर अलर्ट

Photo : PTI

Security alert in Maharashtra on Holi: होली और रंगपंचमी को देखते हुए महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र के कई संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व होली के दौरान माहौल बिगाड़ने, सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने और दंगा भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निगरानी रखने की हिदायत दी गई है, खासतौर पर मुंबई और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

खासकर उन इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं जहां पहले भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छोटी घटना को गंभीरता से लिया जाए, ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।

राज्यभर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ गश्त और खुफिया निगरानी तेज

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि धार्मिक स्थलों का उपयोग किसी भी तरह की उकसाने वाली गतिविधियों के लिए न किया जाए। इसके अलावा, किसी मामूली झड़प को दंगे का रूप लेने से रोकने के लिए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्यभर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ गश्त और खुफिया निगरानी तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।

होली और रंगपंचमी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!