देश

Zubeen Garg Death: सिंगर ज़ुबीन गर्ग के शव का दूसरी बार असम में होगा 'पोस्टमार्टम' जानें क्या है वजह

Zubeen Garg Postmortem: असम सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद, श्मशान घाट के लिए उनकी अंतिम यात्रा पूर्व घोषित समय से दो घंटे बाद, सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।

Image

सिंगर ज़ुबीन गर्ग (फाइल फोटो: canva)

Zubeen Garg Death: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि असम के कुछ वर्गों की मांग के बाद, गायक ज़ुबीन गर्ग के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में किया जाएगा। पहला पोस्टमार्टम सिंगापुर में किया गया था, जहां 19 सितंबर को गर्ग की डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुवाहाटी के बाहरी इलाके में किया जाएगा।

सरमा ने कहा कि जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद, श्मशान घाट के लिए उनकी यात्रा पूर्व घोषित समय से दो घंटे बाद, सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह (दूसरा पोस्टमार्टम) जनता की मांग नहीं है, बल्कि कुछ अराजक तत्वों की मांग है और हमने उनकी पत्नी की सहमति से इसे कराने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'हम ज़ुबीन को लेकर कोई विवाद पैदा नहीं करना चाहते, इसलिए यह फैसला लिया गया।'

सिंगापुर के डॉक्टरों द्वारा पोस्टमॉर्टम करने के बाद, सरमा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि एक और पोस्टमॉर्टम की ज़रूरत थी क्योंकि उनके पास तकनीकी विशेषज्ञता ज़्यादा है, लेकिन किसी भी वर्ग को ज़ुबीन को लेकर किसी भी तरह की राजनीति करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।'पोस्टमॉर्टम जीएमसीएच और एम्स, गुवाहाटी के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article