देश

कुर्सी की लड़ाई में जनता बहुत परेशान है- योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश का बड़ा हमला, भ्रष्टाचार पर बीजेपी को घेरा

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधायक खुद आरोप लगा रहा है।

Image

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी में कथित कलह को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना
  • सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
  • शासन-प्रशासन के फेल होने का किया दावा

यूपी बीजेपी में चल रहे घमासान को लेकर अब अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग आपस में लड़ रहे हैं। सरकार कमजोर हो गई और एडमिनिस्ट्रेशन खत्म हो गया है।

योगी आदित्यनाथ पर हमला

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी की लड़ाई में जनता बहुत परेशान है। एक महिला न्याय मांगने गई और उसने आत्महत्या कर ली, वहां की पुलिस, स्थानीय प्रशासन क्या कर रहा था? विधायक आरोप लगा रहे, मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है।

ध्वस्तीकरण पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने यूपी में चल रहे बुल्डोजर को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- "सरकार में यह कमजोर पड़े हैं इसलिए इन्होंने अपना ध्वस्तीकरण का फैसला टाला है, यह सिर्फ टाला है, हमेशा हमेशा के लिए खत्म नहीं हुआ है। शिक्षकों की जो ऑनलाइन अटेंडेंस थी वह स्थगित नहीं निरस्त हो। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में पूरा एडमिनिस्ट्रेशन खत्म कर दिया।"

भाजपा के कथित झगड़े पर तंज

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ''भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है।''

कहां से उठा है विवाद

बता दें कि बीते दिनों लखनऊ में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान से यूपी की सियासत में उथल-पुथल मच गई। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ''संगठन सरकार से बड़ा है, संगठन से बड़ा कोई नहीं है। हर एक कार्यकर्ता हमारा गौरव है।'' उनके इस बयान के बाद मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन दोनों के प्रतिनिधियों को बुलाया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article