देश

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मिले सचिन पायलट, 5 सालों की कटुता के बाद अब हुई मुलाकात

सचिन पायलट ने 5 वर्षों की कटुता के बाद जयपुर में अशोक गहलोत से मुलाकात की और उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट की याद में आयोजित एक स्मारक समारोह में आमंत्रित किया।

Image

सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने शनिवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।पायलट ने गहलोत को अपने पिता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।गहलोत ने इस मुलाकात का एक वीडियो साझा करते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव सचिन पायलट ने आवास पर मुलाकात कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।'

गहलोत ने लिखा, 'मैं और राजेश पायलट 1980 में पहली बार एक साथ ही लोकसभा पहुंचे एवं लगभग 18 साल तक साथ में सांसद रहे। उनके आकस्मिक निधन का दुख हमें आज भी बना हुआ है। उनके जाने से पार्टी को भी गहरा आघात लगा।'

वहीं पायलट ने भी इस मुलाकात की एक तस्वीर 'एक्स' पर साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा, 'आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मेरे पिता राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि पर 11 जून को दौसा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उन्हें शामिल होने के लिए निवेदन किया।'

उल्लेखनीय है कि 2020 में राजस्थान की तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के बाद पायलट व गहलोत के रिश्ते सामान्य नहीं रहे। बीते कुछ वर्षों में दोनों के बीच इस तरह की यह पहली सार्वजनिक मुलाकात है।

गहलोत ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक का एक वीडियो साझा किया, जिसमें राजेश पायलट के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को याद किया। उन्होंने पोस्ट किया, 'एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने मुझे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article