पटना

क्या बिहार में तेजस्वी को झटका देने की तैयारी कर रही है कांग्रेस; ये क्या बोल गए सचिन पायलट

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के समापन पर सचिन पायलट पटना पहुंचे। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने तेजस्वी को CM बनाने को लेकर पूछे गए सवालों पर राजद को फिर झटका दिया। उन्होंने कहा कि बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला होगा।

Image

चुनाव के बाद गठबंधन तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा

Photo : ANI

Bihar Chunav 2025: एक और क़ांग्रेस नेता ने बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर ये बोल दिया कि CM कैंडिडेट चुनाव के बाद तय होगा। कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा का आज पटना में समापन हो रहा है। इस मौके पर सचिन पायलट भी पटना पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर सचिन पायलट ने फिर एक बार बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। पहले तेजस्वी यादव ने पहले खुद को CM उम्मीदवार बताया था और कहा कि वह राजद की सरकार बनने पर रोजगार देने का काम करेंगे।

तेजस्वी को झटका

27 दिनों के सफर के बाद कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा पटना में समाप्त हो रही है। इसके समापन कार्यक्रम में पटना पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने भी एक बार साफ कर दिया कि राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। जब पायलट से सवाल पूछा गया कि क्या तेजस्वी CM चेहरा होंगे, तो इसपर उन्होंने कहा कि बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री का फैसला होगा। तेजस्वी ने पहले खुद को सीएम उम्मीदवार बताया था। हालांकि, पायलट ने यह साफ किया कि आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे बयान

इससे पहले बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने भी ये बात साफ की थी कि चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। बीते महीने दिल्ली में बिहार चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में भी इस बात पर सहमति बनी थी। मीटिंग से बाहर आकर अल्लावरू ने ये कहा था कि बिहार में गठबंधन जारी रहेगा लेकिन CM कैंडिडेट पर फैसला बाद में आएगा।

तहव्वुर राणा मामले में सरकार के साथ कांग्रेस

इसके अलावा वार्ता में सचिन पायलट ने तहव्वुर राणा के भारत आने पर बोला कि इस आतंकी को सजा देने का काम यूपीए सरकार ने शुरू किया था। सरकार का यह काम सराहनीय है, हम इसके साथ हैं। आतंकी को हर हाल में सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।

कन्हैया कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान राज्यभर के युवाओं और आम लोगों से जो समस्याएं सामने आईं, उन्हें एक मांग पत्र के रूप में तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article