देश

'रुपए की गिरावट अर्थव्यवस्था की विफलता का सबूत', मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव; बोले- बेलगाम है महंगाई

Indian Economy: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर स्तर पर पहुंचने को भाजपा सरकार की आर्थिक विफलता का सीधा सबूत बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है और गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं।

Image

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Indian Economy: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर स्तर पर पहुंचने को भाजपा सरकार की आर्थिक विफलता का सीधा सबूत बताया है। उन्होंने कहा कि रुपए की ऐतिहासिक गिरावट यह स्पष्ट करती है कि अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा पेश किए जा रहे आंकड़े और दावे पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत हैं।

मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश

अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा इस सच्चाई से इनकार नहीं कर सकती कि रुपए की गिरावट बेहद कमजोर और नाकाम सरकार की देन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रुपया गिरने और सरकार के बीच का अनूठा आर्थिक सिद्धांत भाजपा की ही देन है, जिसके दुष्परिणाम आज पूरा देश भुगत रहा है।

'गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूटे'

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता जा रहा है और गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। महंगाई बेलगाम है और सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। किसान, नौजवान और व्यापारी, हर वर्ग परेशान है। भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। भाजपा जाए, तो रुपया मजबूत हो जाए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि हर तरह के अवैध और नकली कारोबार फल-फूल रहे हैं। सरकार ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है और माफियाओं के अवैध धंधों को संरक्षण दे रही है।

'भाजपा और माफिया एक-दूसरे के पूरक'

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा और माफिया एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। हर जिले में माफिया खड़े किए गए हैं, जिनसे आम लोग दहशत में हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों में भी भय का माहौल है। सत्ता के संरक्षण में कहीं भू-माफियाओं का आतंक है तो कहीं कफ सिरप माफिया जनता की जान से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article