देश

योग कार्यक्रम में रिटायर्ड जवान की साइलेंट हार्ट अटैक से हुई मौत, अनजाने में तालियां बजाते रहे लोग, देखें VIDEO

योग कार्यक्रम में रिटायर्ड जवान बलजीत ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह प्रस्तुति देते हुए ही मंच पर गिर पड़े।

Image

योगा कार्यक्रम में हार्ट अटैक से मौत

Retired Soldier Died in Yoga Program: इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में आज सुबह एक रिटायर्ड जवान की योग का प्रदर्शन करने के दौरान सनसनीखेज तरीके से हार्ट अटैक से मौत हो गई। रिटायर्ड जवान बलजीत अपनी टीम के साथ एक संस्था में योग का प्रदर्शन करने आए थे। इसी दौरान बलजीत की योग के दौरान एक देशभक्ति गीत पर डांस करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों ने उनके अंगों को दान कर दिया।

योग कार्यक्रम में पहुंचे थे बलजीत

घटना इंदौर के फूटी कोठी की है, जहां फूटी कोठी चौराहा पर स्थित एक गार्डन में एक संस्था द्वारा योग का आयोजन किया गया था। इसमें रिटायर्ड सैनिक बलजीत भी अपनी टीम के साथ आए थे। तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाले बलजीत योग के माध्यम से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में घूमते रहते थे। बलजीत इस तरह के कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ पहुंचकर देशभक्ति गीतों पर अलग-अलग तरह की प्रस्तुति देते थे और इसके बाद योग के बारे में लोगों को जानकारी दिया करते थे।

हार्ट अटैक आया, तालियां बजती रहीं

आज भी बलजीत अपनी टीम के साथ योग से पहले देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह प्रस्तुति देते हुए ही मंच पर गिर पड़े। लेकिन वहां बैठे लोगों को इसका आभास नहीं हुआ। वहां पर बैठे लोगों को लगा कि वह अलग तरह की प्रस्तुति दे रहे हैं। लोग अनजाने में तालियां बजाते रहे। लेकिन जब वह 1 मिनट तक मंच से नहीं उठे तो लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके शरीर में किसी तरह की कोई हलचल नहीं थी।

साइलेंट अटैक से मौत

इसके बाद लोग तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बलजीत की मौत संभवत: साइलेंट अटैक आने के कारण हुई है। मौत के बाद पूरे मामले की जानकारी जब उनके परिजनों को दी गई, तो वे मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनकी आंखें व शरीर के अन्य अंग दान कर दिए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article